फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   forest guard demand salary

वन रक्षकों और उपरक्षकों ने मांगा 13 माह का वेतन

Sat, 09 Jul 2016 11:08 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 09 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
forest guard demand salary
रुपया - फोटो : demo pic

मंडी। प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ की राज्यस्तरीय बैठक प्रधान तुलसी राम शर्मा की अध्यक्षता में मंडी में आयोजित हुई। इसमें संघ के समस्त प्रदेशभर के प्रधान, महासचिवों ने भाग लिया। इस दौरान संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

विज्ञापन


  संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वन रक्षकों और उप वनरक्षकों को ड्यूटी आवास एवं रात दिन की ड्यूटी करने के बदले 13 महीने का वेतन दिया जाए। इसके अलावा संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर वन कर्मचारियों को पदोन्नति करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरिया और वन अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। संघ ने बिलासपुर में गलत तरीके से सस्पेंड किए गए वन कर्मचारी को बहाल करने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


वहीं, संघ ने मांग की है कि यदि निजी भूमि पर पेड़ कटान होता है तो उसके लिए वन रक्षक और उप वनरक्षकों को जिम्मेवार न ठहराया जाए। उक्त कार्य के लिए केवल जिम्मेवार भूमि मालिक और पंचायत को ठहराया जाए। प्रत्येक वन परिक्षेत्र कार्यालय में एक उप वनराजिक की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाए। वनरक्षकों और उप वनरक्षकों की स्थानांतरण नीति में बदलाव किया जाए। इसके बारे में प्रदेश सरकार को भी अवगत करवा दिया है। इसके अलावा संघ ने वन परिक्षेत्र अधिकारी के लिए सीधी भर्ती के बजाए उप वनराजिक को पदोन्नति द्वारा नियुक्त किया जाए। क्योंकि इस वर्ष 97 पद रेंज अफसर के रिक्त पड़े हैं। अगर प्रदेश सरकार सीधी भर्ती के पद भरती है तो तीन साल बाद अपने कार्यकाल में काम करना शुरू  करेंगे। इसके चलते पदोन्नति द्वारा रेंज आफिसर के पद भरे जाते हैं तो 27-28 वर्ष वाले उप वनराजिक को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महासचिव पवन शर्मा, उपप्रधान पीर सहाय ठाकुर, रोशन लाल, प्रेस सचिव देवी सिंह ठाकुर, मंडी वृत्त के प्रधान प्रदीप ठाकुर, गणपत शर्मा, लाल सिंह चौहान, दीवान चंद, रामपुर प्रधान से दिनेश कुमार, चंबा वन वृत्त कुलदीप, कमल किशोर, नाहन से तेजवीर सिंह, बिलासपुर से सुशील और हमीरपुर से सतपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed