{"_id":"68f4e0c3b2eddfaf30053b89","slug":"food-safety-department-collected-samples-from-sweet-shops-mandi-news-c-90-1-ssml1025-173664-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों में भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों में भरे सैंपल
Mon, 20 Oct 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 20 Oct 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी। दीपावली पर्व के चलते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को अवाहदेवी में मिठाई की दुकानों में दबिश देकर सैंपल भरे। विभागीय टीम ने सरगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, पतीसा, शक्करपारा, कलाकंद के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट खराब आने पर मिठाई विक्रेता पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम पिछले दो सप्ताह से जिला भर में मिठाइयों, ढाबा एवं रेस्तरां में दबिश देकर सेंपल भर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो और उन्हें साफ सुथरी खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए विभागीय टीम बीते दो सप्ताह से जिला भर की दुकानों में कार्रवाई कर सेंपल ले रही है। प्रयोगशाला में जांच के बाद यदि सैंपल खराब पाए जाते हैं तो कारोबारी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद