{"_id":"578239db4f1c1b6f0c7fda56","slug":"five-park-made-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के शहरियों के टहलने के लिए बनेंगे पांच पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के शहरियों के टहलने के लिए बनेंगे पांच पार्क
मंडी
Updated Sun, 10 Jul 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
park
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। मंडी के शहरियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सुबह और शाम टहलने के लिए पार्क मुहैया होंगे। सैर के लिए अब शहरियों को पड्डल मैदान का रुख नहीं करना पड़ेगा। नगर परिषद मंडी शहर में पांच नए पार्कों का निर्माण करेगी। इन पार्कों में बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए इन पार्कों में झूले और बच्चों को आकर्षित करने वाली अन्य वस्तुएं लगाई जाएंगी। पार्कों के निर्माण को साइट चिन्हित कर ली गई है। शहर में पार्कों की कमी से शहरियों को सुबह और शाम की सैर करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, बच्चों को खेलने के लिए पार्कों की कमी भी लगातार खल रही थी।
विज्ञापन
शहरियों के पास टहलने का एकमात्र साधन ऐतिहासिक पड्डल मैदान है। लेकिन, इन दिनों पड्डल मैदान को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे यहां पर शहरियों को परेशानी हो रही थी। अब यह समस्या नहीं रहेगी। शहर में पांच नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद मंडी की सिटी लेवल टैक्नीकल सेल ने साइट चिन्हित कर ली है। सेल ने चिन्हित साइटों की रिपोर्ट नगर परिषद मंडी को सौंप दी है। पार्कों के विकसित होने से बच्चों को खेलने के लिए स्थान और बड़े बुजुर्गों को टहलने के लिए पार्कों की सुविधा मिल पाएगी। इन पार्कों में ग्रीन एरिया को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
कहां-कहां बनेंगे पार्क
खलियार के रविदास मंदिर के साथ, पंचवकत्र मंदिर के समीप, पड्डल मैदान के एनसीसी भवन के समीप और जेल रोड के नीचे की तरफ और भ्यूली में भी एक पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्कों के निर्माण के लिए साइट चिन्हित कर ली गई है। सिटी लेवल टैक्नीकल सेल से चिन्हित साइटों की रिपोर्ट मिल चुकी है।
..उर्वशी वालिया कार्यकारी अधिकारी नप मंडी