फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five OPDs locked in Jogindernagar hospital, patients troubled

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में पांच ओपीडी में ताला, मरीज परेशान

Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Five OPDs locked in Jogindernagar hospital, patients troubled
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार  के लिए उमड़ी इंतजार करते मरीज। स्रोत जागयक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को मुख्य ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। पांच ओपीडी में ताला लगा देख मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध लचर सेवाओं पर तीमारदारों और मरीजों ने रोष जताया।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक न मिलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। गायनी और शल्य रोगियों को भी बिना उपचार लौटना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए करीब 200 लोग पहुंचे थे। अस्पताल में चिकित्सकों के दस से अधिक पद खाली होने के साथ सोमवार को कुछ विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर थे। इससे दिक्कतें और बढ़ गईं। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार को शुगर रोग से पीड़ित बलवंत सिंह, खरोण गांव के रामलाल, द्राहल की रीता ने बताया कि करीब दो घंटे के इंतजार के बाद भी उन्हें उपचार हासिल करने में दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली गुल, ठप रही टेस्ट और एक्सरे सेवाएं

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सोमवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बार-बार बिजली के अघोषित कटों से अस्पताल की डिजिटल एक्सरे और अन्य टेस्ट सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
चिकित्सकों के महत्वपूर्ण पद खाली होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। फिर भी अस्पताल आ रहे मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-डाॅ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed