{"_id":"6a577d38704f45493404c463","slug":"five-food-products-misbranded-and-substandard-mandi-news-c-90-1-ssml1045-205063-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांच खाद्य उत्पाद मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांच खाद्य उत्पाद मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड
विज्ञापन
लो फैट पनीर में मिला मानकों से अधिक फैट
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग कर रहा कार्रवाई, नोटिस भेजे
15 दिनों में भरे 30 सैंपल, जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के विभिन्न हिस्सों से लिए गए पांच खाद्य उत्पादों के नमूने जांच में मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। इसका खुलासा फूड टेस्टिंग लैब की रिपोर्ट में हुआ है। जांच में लो फैट पनीर, एनालॉग पनीर, नमकीन, ब्लैक साल्ट और आटा के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार सुंदरनगर से लिए गए लो फैट पनीर के सैंपल में निर्धारित मानकों से अधिक फैट पाया गया, जिसके चलते इसे सबस्टैंडर्ड घोषित किया गया। वहीं, नेरचौक से लिए गए एनालॉग पनीर का सैंपल मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड मिला। जांच में सामने आया कि पैकेट पर इसे डेयरी उत्पाद के रूप में दर्शाया गया था, जबकि यह एनालॉग उत्पाद था। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल किए गए तेल का प्रकार भी पैकेट पर अंकित नहीं था, जिससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की संभावना थी। इसी तरह नमकीन का सैंपल भी मिसब्रांडेड पाया गया। पधर से लिए गए ब्लैक साल्ट और धनोटू से आटे के सैंपल में भी पैकेजिंग पर आवश्यक जानकारी नहीं मिली, जिसके कारण इन्हें मिसब्रांडेड घोषित किया गया।
बीते 15 दिन में जिलेभर से 30 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें खोया, काली मिर्च, घी, पनीर, दूध, दाख, सरसों का तेल, फ्रूट जैम, पीनट बटर, अचार, पिस्ता, बादाम, खजूर सहित अन्य खाद्य पदार्थ और विभिन्न सब्जियों के नमूने शामिल हैं। सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मामलों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।