{"_id":"6a142dc9665027d79c0cf88d","slug":"five-candidates-contest-in-kataula-zip-ward-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197982-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कटौला जिप वार्ड में पांच प्रत्याशियों में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कटौला जिप वार्ड में पांच प्रत्याशियों में मुकाबला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संगीत चौहान भी लड़ रहे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कटौला (मंडी)। जिला परिषद के कटौला वार्ड में पांच प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। टांडू से लेकर टिक्करी और देयोरी तक फैले इस वार्ड में करीब 23 हजार से अधिक मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
भाजपा ने दीपक शर्मा को समर्थित प्रत्याशी बनाया है। वहीं, टांडू के शुभम शर्मा सहित मनीष ठाकुर समाजसेवी शेर सिंह ठाकुर भी मैदान में डटे हुए हैं। इसके अलावा कटिंडी पंचायत से जुड़े पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संगीत चौहान भी चुनाव लड़ रहे हैं। रूंज गांव से संबंध रखने वाले संगीत चौहान पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में देश की दिव्यांग क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। संगीत चौहान द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की गृह पंचायत कटिंढी से संबंध रखते हैं। कटौला वार्ड में पांच प्रत्याशियों के मैदान में होने से मतदाता भी असमंजस में है। उम्मीदवार प्रचंड धूप की परवाह किए बगैर घर-घर वोट मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। क्षेत्र की जनता किस उम्मीदवार को विजयी बनाएगी, यह देखना रोचक रहेगा।