फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Firecrackers will be sold only in Chhota Paddal Ground in the city.

Mandi News: शहर में छोटा पड्डल मैदान में ही होगी पटाखों की बिक्री

Tue, 15 Oct 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 15 Oct 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be sold only in Chhota Paddal Ground in the city.
उपायुक्त ने जारी किए आदेश, 15 अक्तूबर से 1 नवंबर तक बेच सकेंगे पटाखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मजिस्ट्रेट मंडी अपूर्व देवगन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आदेश जारी कर मंडी शहर में छोटा पड्डल मैदान मेें आवंटित स्थान को छोड़कर किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री या भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये आदेश 15 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रभावी रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि दिवाली के त्योहार के दौरान पटाखों की दुकानों में आग लगने जैसी घटनाओं की संभावना को कम करने करने तथा मंडी बाजार के बहुत भीड़भाड़ वाला होने के कारण लोगों की सुरक्षा, उनकी संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी शहर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री केवल छोटा पड्डल मैदान में ही करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त शहर में किसी अन्य स्थान पर किसी भी प्रकार के पटाखे बेचने पर पूर्ण रूप प्रतिबंध रहेगा। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति वैध लाइसेंस के बिना आतिशबाजी और पटाखे की बिक्री नहीं करेगा। इन आदेशों को लागू करने के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त मंडी और एसडीएम सदर को जरूरी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने जिला के सभी एसडीएम को भी लोगों की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले स्थान पर पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित करने को भी कहा है। उन्होंने सदर एसडीएम को पटाखों की बिक्री के लिए समय पर स्टॉल लगाने और किसी भी व्यक्ति को मंडी शहर में चिन्हित स्थान को छोड़कर पटाखों की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने पड्डल मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed