फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire fighting post installed in the station, mandi news

पधर में स्थापित अग्निशमन चौकी हुई क्रियाशील

Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire fighting post installed in the station, mandi news
पधर में स्थापित अग्निशमन चौकी - फोटो : Mandi
द्रंग(मंडी)। क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पधर में अग्निशमन चौकी स्थापित की गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने द्रंग दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। पधर बाजार में अग्निशमन चौकी को जलशक्ति विभाग के डलाह स्थित रेस्ट हाउस के समीप स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

चौकी मेें आपदा से निपटने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक वाहन यहां तैनात कर दिया है। अग्निशमन चौकी में कुल 17 पोस्टें कर्मचारियों की होंगी, जिनमें 14 कर्मचारी मौजूदा समय में चौकी में तैनात किए गए हैं। चौकी के लीडिंग फायरमैन हेम सिंह ने बताया कि उपमंडल का क्षेत्र काफी विस्तृत है। ऐसे में यहां तैनात किए गए स्टाफ की सेवाएं तीन शिफ्टों में ली जा रही हैं। चौकी के कामकाज को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। नई स्थापित इस चौकी के माध्यम से उपमंडल वासियों को तत्काल आपातकालीन सेवाएं मिलें, इसके लिए तमाम सुविधाएं चौकी में जुटाई जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेकर चौकी में तमाम सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वाहन में पानी भरने की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा। इसके लिए वह जल शक्ति विभाग के आला अधिकारियों से बात कर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पधर एक बड़ा बाजार है। बाजार में लगभग दस हाइड्रेंट लगाए जाना जरूरी है। अग्निशमन चौकी में एक वाहन तैनात है जबकि एक और अतिरिक्त वाहन की पूर्ति सरकार द्वारा की जानी है। क्षेत्रवासी आपदा के दौरान विभाग के टोल फ्री नंबर को डायल कर सुविधा ले सकते हैं। बता दें कि पधर में चौकी स्थापित होने से पहले अग्निशमन की तमाम सुविधाएं जिला मुख्यालय से ही क्षेत्र के लोगों को मिलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed