फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fined 1.78 lakh rupees

करसोग में आबकारी एवं कराधान विभाग की छापेमारी, 1. 78 लाख का वसूला जुर्माना

Sun, 08 Nov 2020 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
fined 1.78 lakh rupees
करसोग(मंडी)। करसोग में त्योहारी सीजन को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 1.78 लाख का जुर्माना वसूला। विभाग की टीम ने सनरली सहित बखरौट में बाहरी राज्यों से सामान लेकर आने वाले वाहनों को चेकिंग के दौरान कई वाहनों में बिना बिल के सामान पकड़ा। लापरवाही बरतने पर विभाग ने इन कारोबारियों से 1.78 लाख का जुर्माना वसूला। ऐसे में बिना बिल सामान लाना कारोबारियों को महंगा पड़ गया। अधिकारियों के मुताबिक गाड़ियों में बिना बिल के रेडीमेड सहित अन्य सामान भी है। बाहर से बिना बिल के सामान से राज्य सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होता है। इसके चलते विभाग काफी सकती बरत रहा है।
विज्ञापन

ईटीओ आबकारी मनोज, ईटीआई नरेश कुमार, सेवादार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि त्योहारों के सीजन में बिना बिल के सामान की भरमार होती है। व्यवसायी इससे बहुत अधिक मुनाफा कमाते हैं और मनमाने दाम वसूलते हैं। आम जन को बहुत परेशानी होती है। इस करवाई से स्थानीय व्यापारी ओर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान विभाग की ओर से किराना की दुकान से अवैध शराब को कब्जे में लेकर दुकानदार पर 6 हजार का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed