फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fastag fee for vehicle parked outside house in Rewalsar deducted in Andhra Pradesh

Mandi News: रिवालसर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी का फास्टैग शुल्क आंध्र प्रदेश में कटा

Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Fastag fee for vehicle parked outside house in Rewalsar deducted in Andhra Pradesh
रिवासलर (मंडी)। घर के बाहर खड़ी टोयोटा अर्बन क्रूजर गाड़ी का फास्टैग आंध्र प्रदेश के करपाडु टोल प्लाजा पर इस्तेमाल होने से गाड़ी मालिक महिला के होश उड़ गए। मोबाइल पर आए मैसेज में जैसे ही फास्टैग से रुपये कटने की सूचना मिली, परिवार हैरान रह गया। यह मामला बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लुहाखर का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाड़ी की मालकिन नीता देवी ने 22 जनवरी को अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। 23 जनवरी को पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि गाड़ी के फास्टैग से 120 रुपये कट गए हैं। गाड़ी उस समय भी घर पर ही खड़ी थी। हैरानी की बात यह रही कि यह कटौती आंध्र प्रदेश के एक टोल प्लाजा से दिखाई गई। 23 जनवरी के दौरान आंध्र प्रदेश के विभिन्न टोल प्लाजा पर उनके फास्टैग से कुल चार बार पैसे कटे और पूरा बैलेंस खत्म हो गया। इस संबंध में महिला के पति रविंदर ने बताया कि वह 21 जनवरी को किसी कार्य से चंडीगढ़ गए थे और घर लौटते समय फास्टैग में करीब 600 रुपये का बैलेंस शेष था।
विज्ञापन

रविंदर ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस चौकी रिवालसर पहुंचे तो इसे साइबर क्राइम से जुड़ा मामला बताया गया। साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई में भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। वहीं, स्थानीय पंचायत प्रधान टेक चंद ने कहा कि इस मामले में जांच की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed