फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers will plead for rain from Bhagwati Nauni Devi

भगवती नौणी देवी से बारिश की गुहार लगाएंगे किसान

Mon, 22 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers will plead for rain from Bhagwati Nauni Devi
चौहारघाटी में वर्षा की देवी फुटाखल मंदिर में गायत्री महायज्ञ करते ब्राह्मण। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। बारिश के लिए नौणी देवी दरबार में किसानों की ओर से जल्द ही सामूहिक हाजिरी लगाई जाएगी। क्षेत्र के किसान और कारदार फुटाखल मंदिर में एकत्र होकर नौणी भगवती से वर्षा की गुहार लगाएंगे। इससे पहले भगवान इंद्र की परियों में शुमार घोघरधार के फुटाखल जंगल में स्थित वर्षा की देवी नौणी भगवती केे मंदिर में गायत्री महायज्ञ किया।
विज्ञापन

महायज्ञ में आचार्य केके शर्मा के सानिध्य में डेढ़ दर्जन ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर जाप किया। कारदारों, भगवती के गूर, पुजारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। आचार्य केके शर्मा ने बताया कि वर्षा की देवी को अन्नपूर्णा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान मंदिर में भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन

माना जाता है कि वर्षा की देवी अवश्य ही किसानों की फरियाद सुनती हैं। भगवती मंदिर कमेटी के प्रधान रेवत सिंह ठाकुर का कहना है कि किसान गेहूं फसल की बिजाई के लिए बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। आने वाले दिनों के किसान भगवती के मंदिर में हाजिरी भरकर वर्षा की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देव कारदार संघ पधर के प्रधान लेख राम ठाकुर, गूर तेज सिंह ठाकुर, तारा चंद, खेम सिंह ठाकुर, रूप सिंह, संजय कुमार, भोला राम, विभिन्न मंदिरों के कारदार, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed