फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers will get organic fertilizer for natural farming

Mandi News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए मिलेगी जैविक खाद

Wed, 30 Jul 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get organic fertilizer for natural farming
ग्राम पंचायत चांबी के द्रमण गांव में खुला जैव आदान संसाधन केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायत चांबी के द्रमण गांव में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जैव आदान संसाधन केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यह केंद्र द्रमण गांव की प्रगतिशील किसान अंजू देवी और कृषि विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य पारंपरिक एवं स्थानीय बीजों, प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों का संरक्षण, संवर्धन तथा किसानों के बीच जैविक आदानों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।

खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने बताया कि अंजू देवी की ओर से संचालित इस जैव आदान संसाधन केंद्र में जयदेवी तथा फंगवास में बने क्लस्टरों के लिए सभी प्रकार की प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक उपलब्ध होंगे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जलवायु के अनुरूप उपयुक्त बीज, जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत जैसे संसाधनों की जानकारी और उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति भी जैव आदान संसाधन केंद्र से प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटक और खाद खरीद सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed