{"_id":"6aef19c6e5f1487ca80a5c36","slug":"farmers-were-made-aware-of-the-need-to-align-their-farming-practices-with-market-demand-mandi-news-c-90-1-mnd1027-220844-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप खेती करने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप खेती करने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
कृषि अधिकारियों ने साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना की खंड परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी की ओर से सब्जी मंडी फार्म यार्ड, डडोर में बाजार सर्वेक्षण आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार ने की।
सर्वेक्षण के दौरान बहाव सिंचाई योजना रोपा से नलवारी के 10 लाभार्थी किसानों को बाजार की मांग, फसल उत्पादन के रुझान और खेती से पहले बाजार की जरूरतों को समझने के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद किसानों ने उठाऊ सिंचाई योजना कसारला का भी दौरा किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, एफपीओ पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान विभागीय योजनाओं, आपसी समन्वय और बाजार संपर्क के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई।