फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers should cultivate coarse grains: Nekram

किसान मोटे अनाज की खेती करें : नेकराम

Sat, 06 May 2023 06:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 06 May 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers should cultivate coarse grains: Nekram
धर्मपुर के सज्याओपिपलू में पद्मश्री नेकराम शर्मा विधायक व अन्य लोगों के साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर/सरकाघाट(मंडी)। कृषि विभाग धर्मपुर ने किसान उत्पादक सहकारी सभा और हिमाचल किसान सभा के सहयोग से मोटे अनाज की उपयोगिता और महत्व के बारे में आंबेडकर भवन सज्जाओपीपजू में किसान जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया।
इस अवसर पर मोटे अनाज की खेती के लिए पद्मश्री से सम्मानित नेक राम शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। नेक राम शर्मा ने कहा कि किसान मोटे अनाज की खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। आज से तीस वर्ष पहले जंगल बचाने की मुहिम शुरुआत की थी। उसके बाद मोटे अनाज की खेती और बीजों का सरंक्षण शुरू किया। शुरुआत में इस काम को विभाग और सरकारों ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। आज जब पूरी दुनिया में मोटे अनाज के फायदों के बारे में अनुसंधान हुआ और ये बहुत ही उपयोगी साबित हुआ तब पूरी दुनिया में इसके बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2023 को मोटे अनाज के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में जिस प्रकार धर्मपुर विकास खंड में कृषि विभाग, स्थानीय विधायक और किसान उत्पादक सहकारी संस्था ने मिलकर पहल की है वह सराहनीय है। यहां पर इसकी खेती बड़े पैमाने पर हो सकती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर रसायनिक दवाओं के प्रयोग से पैदा की जा रही फ़सलों के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि धर्मपुर में मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों को एक छत के नीचे लाया जाएगा। पंचायतों तथा किसानों के संगठनों, महिला मंडलों को इस कार्य में जोड़ा जाएगा। इसके लिए इसी सीजन में किसानों को बीज उपलब्ध करवाये जाएंगे और सभी क्षेत्रों में मोटे अनाज के क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेश डोगरा, किसान सभा के खंड अध्यक्ष रणताज राणा आदि सहित पांच सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed