फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers should be compensated from crop insurance companies

Mandi News: फसल बीमा कंपनियों पर शिकंजा कसा किसानों को मुआवजा दिलाए सरकार

Thu, 14 Mar 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 14 Mar 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers should be compensated from crop insurance companies
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी बालीचौकी ने फसल बीमा कंपनियों की मनमानी के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है। कमेटी अध्यक्ष ओम चंद, सचिव यदुनंदन राय और राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने सरकार से मांग की है कि बीमा कंपनियों पर लगाम लगाकर और किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन




कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मांग को 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मंच की महापंचायत में उठाया जाएगा। महापंचायत में बालीचौकी क्षेत्र के 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा और बीमा कंपनियों की लूट का मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कंपनियां किसानों से हजारों रुपये बीमा राशि लेती है, परंतु नुकसान होने पर मुआवजा देती ही नहीं है या फिर नाममात्र मुआवजा देती हैं।
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि बालीचौकी क्षेत्र में बीते चार-पांच वर्षों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से बीमा कंपनियों ने हजारों रुपये किसानों से ऐंठ लिए, लेकिन मुआवजा नहीं दिया। कुछ ही किसानों को फसलों का मुआवजा दिया है, जबकि हजारों हजार किसानों को मुआवजा मिलना शेष है। वर्ष 2023 में प्रदेश में भारी आपदा से फसलें तबाह हो गई। इस आपदा की स्थिति में भी भारी भरकम बीमा राशि काटने के बाद भी लोगों को मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed