फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers should also try their hand in the production of medicinal herbs

Mandi News: ‘औषधीय जड़ी बूटियों के उत्पादन में भी हाथ आजमाएं किसान’

Fri, 28 Mar 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 28 Mar 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers should also try their hand in the production of medicinal herbs
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। आयुष मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड और अनुसंधान संस्थान, भारतीय चिकित्सा पद्धति के संयुक्त राज्य स्तरीय सम्मेलन में हिमालय औषधीय एवं सगंध पौधों की खेतीबाड़ी के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन जोगिंद्रनगर में किया गया।
विज्ञापन

जहां पर मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और लाहौल-स्पीति के 100 से अधिक किसानों को औषधीय पौधों के महत्व और इसके लाभ पर अवगत करवाया गया।
दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे प्रदेशभर के किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए मुख्य वक्ताओं में शामिल डॉ. तारासेन, मेडिसिन विशेषज्ञ संतभाया, डॉ. नीलम और मदन लाल के साथ जितांशु चंदेल ने औषधीय पौधों के संरक्षण पर पेश आ रही चुनौतियों और इसके समाधान पर उपस्थित किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति की जड़ी बूटियों के संरक्षण के लिए आयुष विभाग यथासंभव प्रयास कर रहा है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ औषधीय पौधों में शामिल तुलसी, अश्वगंधा, लेमनग्रास की खेती करने के लिए योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में मौजूद राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. अरुण चंदन, अनुसंधान भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रभारी डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed