फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers kept waiting, irrigation tank was not built

Mandi News: किसान करते रहे इंतजार, नहीं बना सिंचाई टैंक

Wed, 28 Jan 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Jan 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept waiting, irrigation tank was not built
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली की ग्राम पंचायत धनियारा में किसानों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर सिंचाई टैंक योजना का कार्यक्षेत्र मनमाने ढंग से बदलने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर एक बाग निवासी अनंत राम पुत्र स्वर्गीय घांथू राम का कहना है कि उनके खेतों के पास मालणु नाला के समीप प्रस्तावित सिंचाई टैंक का जियो टैग पंचायत द्वारा दूसरे वार्ड में कर दिया गया जबकि इससे प्रभावित किसानों से कोई सहमति नहीं ली गई।
विज्ञापन

अनंत राम ने बताया कि इस सिंचाई टैंक से उनके अलावा रोशन लाल, किशन चंद और रमेश चंद सहित कई किसानों के खेतों को सिंचाई सुविधा मिलनी थी। पंचायत ने पहले टैंक के लिए जियो टैग कर मजदूरी का एक मस्टर रोल भी पूरा कर दिया था लेकिन बाद में बिना सूचना दिए कार्य दूसरे स्थान पर शुरू कर दिया गया। उन्होंने इस संबंध में 1100 हेल्पलाइन पर तीन बार शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें ताजा शिकायत संख्या 1206775 है लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन

26 जनवरी को आयोजित पंचायत जनसभा में शिकायतकर्ता सहित अन्य किसानों ने पंचायत प्रधान कुसुम ठाकुर और सचिव जीवन लाल से इस मुद्दे पर चर्चा की लेकिन शुरुआत में दोनों टालमटोल करते रहे। बाद में दूसरे स्थान पर जियो टैग करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपप्रधान लछमण दास ने सफाई देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में पहले टैंक प्रस्तावित था, वहां पहले से ही दो-तीन टैंक बने हुए हैं। ऐसे में आगे के खेतों तक नहर का पानी कम पड़ सकता था, इसलिए पंचायत ने दूसरे वार्ड में टैंक का जियो टैग स्वीकृत किया।
इस मामले में खंड विकास अधिकारी मंडी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कई बार लोग कार्य के लिए जमीन देने को तैयार नहीं होते, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि प्रभावित किसान अनंत राम, किशन चंद, रोशन लाल और रमेश चंद का कहना है कि पंचायत ने उनसे कभी जमीन देने को लेकर चर्चा ही नहीं की जबकि वे सभी सिंचाई टैंक के लिए जगह देने को तैयार हैं। किसानों ने मांग की है कि योजना को मूल स्थान पर ही लागू किया जाए ताकि सभी प्रभावित खेतों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed