फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers busy in giving tomato paneer in BalhFarmers busy in giving tomato paneer in Balh

Mandi News: बल्ह में टमाटर की पनीरी देने में जुटे किसान

Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers busy in giving tomato paneer in BalhFarmers busy in giving tomato paneer in Balh
बल्ह घाटी में टमाटर की पनीरी के​ लिए लगाए गए बांस के डंडे। संवाद - फोटो : संवाद
नेरचौक (मंडी)। उत्तरी भारत को टमाटर की आपूर्ति करने वाले बल्ह घाटी के किसान खेतों में जुट गए हैं। खेतों की जोताई करने के साथ-साथ किसान पनीरी तैयार करने में लगे हैं। बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ नौकरी पेशा लोग भी टमाटर की खेती में मशगूल हैं।
विज्ञापन


मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी में हर साल करोड़ों रुपयों का टमाटर होता है। 10 से 12 हजार रुपये प्रति बीघा जमीन किराये पर लेकर बेरोजगार युवा टमाटर की खेती करते हैं। बल्ह घाटी के जलाह ढाबण से लेकर बैहना भडयाल तक दोनों किनारे पर एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूभाग पर टमाटर की खेती की जाती है।
विज्ञापन


करीब चार माह की अवधि में घाटी के किसान पांच सौ करोड़ से अधिक का टमाटर का कारोबार करते हैं। सकाटा, लाल सोना, अंसल, अभिमन्यु, गोल्डन कलर्स रॉयल समेत विभिन्न प्रजाति के टमाटर किसान पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों किसानों ने खेतों की ट्रैक्टर से जोताई का कार्य कर टमाटर की पौध को सहारा देने के लिए बांस के डंडे लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। बल्ह घाटी के नलसर क्षेत्र के प्रगतिशील किसान तेज सिंह ठाकुर, मनी राम, प्रभात कुमार, भोला राम, संजय सैनी, रमेश कुमार आदि ने बताया कि जिले के सरकाघाट तथा हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बांस की मांग पूरी की गई है।

इन दिनों पनीरी तैयार करने का कार्य चल रहा है। आगामी 15 से 20 दिनों में पनीरी तैयार हो कर पौध को खेतों में लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। जुलाई में टमाटर तैयार होगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के अलावा मध्य प्रदेश तक सप्लाई की जाती है। इंजीनियर, एमबीए कर चुके बल्ह के युवा भी टमाटर की नकदी फसल से रोजगार पा रहे हैं। नागचला के राकेश ठाकुर उर्फ गंगा, भंगरोटू के धनदेव ठाकुर, नेरचौक से मार्केटिंग हेड राजकुमार और नेरचौक सब्जी मंडी के अध्यक्ष डिंपल सैनी जैसे पढ़े-लिखे युवा टमाटर की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं।

...........
बल्ह घाटी में एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि में टमाटर की खेती की जाती है। किसानों से आग्रह है कि वे घातक रसायन का कम से कम प्रयोग कर ऑर्गेनिक खेती की तरफ अधिक ध्यान दें।-धर्म सिंह चौहान, कृषि विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed