फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers and orchardists were the first to vote, then toiled in the fields.

Mandi News: किसानों, बागवानों ने सबसे पहले किया मतदान, फिर खेतों में बहाया पसीना

Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers and orchardists were the first to vote, then toiled in the fields.
विकास खंड चौंतड़ा की 16 और द्रंग ब्लॉक की 6 पंचायतों में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों का उत्साह देखने को मिला। विकास खंड चौंतड़ा के अधीन आने वाली 16 पंचायतों और द्रंग ब्लॉक की 6 पंचायतों के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व पर वोट की आहुति डाली।

किसान, बागवान मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले मतदान कर गांव की सरकार चुनने के लिए वोट डालने के बाद खेतों में जाकर पसीना बहाया। चौंतड़ा के द्रुब्बल, तुलाह, भगेहड़, सगनेहड़, बदेहड़, कुठेहड़ा, टिकरू, बाग, खद्दर, खुड्डी, गोलवां, धार पंचायत के अलावा जोगिंद्रनगर शहर की करीबी ढेलू, गलू, भडयाड़ा और पीहड़ बेहडलु पंचायत में मतदाताओं की भीड़ दोपहर तक उमड़ी रही। इसके अलावा विकास खंड द्रंग के अधीन आने वाली पंचायत नौहली, बल्ह, जिमजिमा, निचला गरोडू के अलावा वाता री बिंहू और चल्हारग में भी मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक 51.91 प्रतिशत मतदान विकास खंड चौंतड़ा की 16 पंचायतों में दर्ज हुआ। दोपहर एक बजे तक मतदाताओं की संख्या 13232 रही। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया उपरोक्त मतदान केंद्रों में जारी रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि जोेगिंद्रनगर उपमंडल में पहले चरण के पंचायत चुनाव पूरी तरह से सफल और सुरक्षित रहे। खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने पंचायत चुनावों में तैनात टीमों के कर्मचारियों की भूमिका को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed