फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers and laborers protested in Balichowki

Mandi News: किसानों और मजदूरों ने बालीचौकी में बोला हल्ला

Tue, 11 Aug 2026 03:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers protested in Balichowki
सीएचसी को सिविल अस्पताल बनाने की मांग
विज्ञापन

कहा-सेब सीजन से पहले दुरुस्त की जाएं सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। संयुक्त किसान मंच और केंद्रीय मजदूर संगठनों के जेल भरो आंदोलन के आह्वान पर सोमवार को बालीचौकी में किसानों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बालीचौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सिविल अस्पताल का दर्जा देने और सेब सीजन शुरू होने से पहले क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई।

प्रदर्शन को हिमाचल किसान सभा राज्य कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह राणा, मिड-डे मील के पूर्व राज्य अध्यक्ष इंद्र सिंह और नौजवान सभा लोकल कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों को फसलों का लागत मूल्य से डेढ़ गुना दाम देने और मंडियों की उचित व्यवस्था करने का वादा किया था लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बालीचौकी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बार मांगों के संबंध में प्रशासन को लिखित ज्ञापन दिए गए लेकिन समस्याओं का समाधान करना तो दूर, मांग पत्र का जवाब तक नहीं दिया गया। महेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय प्रशासन ने मांगों पर गौर नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में भीष्म, शकुंतला, रूपदासी, देवेंद्र कुमार, प्रकाश चंद और तिलक राज सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed