{"_id":"570666184f1c1b8818c810e3","slug":"farmers-aggresive","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराव करो और गिरफ्तारी दो की नीति अपनाएंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराव करो और गिरफ्तारी दो की नीति अपनाएंगे किसान
मंडी।
Updated Thu, 07 Apr 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
मौसम बदला, किसान परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। हिमाचल किसान सभा धर्मपुर के बैनर तले टिहरा में क्रमिक अनशन 16वें दिन में प्रवेश कर गया है लेकिन किसानों की मांगों पर प्रदेश सरकार कोई गौर नहीं कर रही है। टिहरा उपतहसील की नौ पंचायतों को संधोल में मिलाने के विरोध में किसानों ने आंदोलन शुरू किया है।
क्रमिक अनशन के बाद अब किसानों ने घेराव करो और गिरफ्तारी दो की नीति अपनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत किसान कांग्रेस नेेताओं और सरकारी नुमाइंदों का घेराव करेंगे। गिरफ्तारियां भी दी जाएंगी। हिमाचल किसान सभा धर्मपुर ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आवाज बुलंद की है। लेकिन, सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनसुना कर रही है।
किसान सभा के खंड अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता और हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर किसानों के क्रमिक अनशन को लोगों को गुमराह करने का तरीका बता रहे है। किसान सभा कांग्रेसी नेताओं के ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है। सभा इस मुद्दे को लेकर पिछले डेढ़ वर्ष से संघर्ष कर रही है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता इसे गुमराह करने वाली मांग बता रहे हैं।
विज्ञापन
गुमराह तो वे जनता को कर रहे हैं, जिन्होंने इस फैसले को करवाने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को चेताते हुए कहा कि गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी बंद करें अन्यथा किसान सभा इस तरक की भ्रामक बयानबाजी करने वाले नेताओं का टिहरा में आने पर घेराव करेगी। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 अप्रैल तक तहसील, डाक्टरों की नियुक्ति, टिहरा और सज्याओपिपलू में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और अन्य मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो किसान सभा घेराव करो और गिरफ्तारी दो अभियान छेड़ेगी। जिसकी रूपरेखा 17 अप्रैल को टिहरा में होने वाली बैठक में तैयार की जाएगी।