{"_id":"57a2207c4f1c1b6f152ba7ac","slug":"fair-rate-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखों के किराये में होगी दोगुना बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखों के किराये में होगी दोगुना बढ़ोतरी
मंडी
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
money
मंडी। नगर परिषद मंडी खोखाधारकों के मासिक किराये में दोगुना बढ़ोतरी करेगी। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद ने शहर के सभी पंजीकृत और गैर पंजीकृत खोखाधारकों को नोटिस जारी किया है कि वे जल्द अपने खोखों के पंजीकरण और नवीनीकरण करें। अगर कोई खोखाधारक ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में नगर परिषद मंडी के दायरे में 80 खोखे आते हैं। जिसमें सिर्फ 17 खोखे पंजीकृत है। इनसे नगर परिषद हर महीने 50 रुपये प्रति महीना किराया वसूल करती है।
विज्ञापन
अब नगर परिषद ने अवैध खोखाधारकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। नगर परिषद ने आमसभा में खोखाधारकों का पंजीकरण और किराए में वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया है। पारित प्रस्ताव के मुताबिक अब एक खोखाधारक को कम से कम 100 रुपये किराया देना होगा। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद ने अब एक फीट का 10 रुपये किराया वसूलना है। अगर किसी का खोखा 10 फीट का है तो उसे 100 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
कोट्स
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने कहा कि आमसभा में खोखाधारकों के पंजीकरण और किराया वृद्धि के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया है। शहर के सभी खोखाधारकों को जल्द पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद खोखे के दायरे के अनुसार किराया तय किया जाएगा।
विज्ञापन