{"_id":"6a241debebe35855ed039502","slug":"eyes-of-310-patients-were-examined-cataract-operations-will-be-performed-on-52-patients-mandi-news-c-90-1-ssml1025-199599-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 310 मरीजों की आंखें जांचीं, 52 मरीजों के किए जाएंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 310 मरीजों की आंखें जांचीं, 52 मरीजों के किए जाएंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुधार में लगाया नेत्र जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुधार में शनिवार को हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा दिल्ली और रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा अस्पताल पालमपुर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 310 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं तथा मोतियाबिंद सहित गंभीर रोगों से पीड़ित 52 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सभी ऑपरेशन 7 जून को रोटरी अस्पताल मारंडा, पालमपुर में निशुल्क किए जाएंगे। जन कल्याण सभा के अध्यक्ष केआर वर्मा ने बताया कि अनुभवी चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच की। चयनित मरीजों को सुधार से मारंडा तक निशुल्क बस सुविधा दी जाएगी और ऑपरेशन के बाद उनका फॉलोअप व सुरक्षित वापसी भी सुनिश्चित की जाएगी। 15 दिन बाद सुधार में पुनः फॉलोअप शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में सभा के 15 स्वयंसेवकों ने सहयोग किया तथा स्थानीय सदस्य घनश्याम ठाकुर उपस्थित रहे।