फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eye and bone patients found more in health fair in baldwadi mandi

स्वास्थ्य मेले में आंखों और हड्डियों के रोगी मिले ज्यादा

Fri, 22 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Eye and bone patients found more in health fair in baldwadi mandi
बलद्वाड़ा में आयोजित स्वास्थ्य मेले में मरीज को दवाइयां लिखते डॉक्टर। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेले ग्रामीण लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मरीजों के पंजीकरण के लिए पांच काउंटर लगाए गए।
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद पर्चियां दी गईं और चिकित्सकों ने जांच की। आंखों और हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टरों के काउंटर पर सबसे अधिक भीड़ रही। दवाइयों का भी काउंटर लगाया गया था जहां जांच के बाद मरीजों को दवाएं निशुल्क दी गईं। इस दौरान लोगों ने टेस्ट भी करवाए। मेले का शुभारंभ विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने किया। स्वास्थ्य मेले में करीब 350 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। आर्थो में 100, आंखों के 110, शुगर बीपी 50, ईएनटी में 90 मरीजों ने जांच करवाई।
विज्ञापन

...
चिकित्सक ने की जांच
बलद्वाड़ा के अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि टांगों और बाजुओं में दर्द रहती है। स्वास्थ्य मेले का जब उन्हें पता चला तो वह वहां पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दवाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाएं भी लिखीं
बलद्वाड़ा के प्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्हें गैस की समस्या रहती है। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टरों ने निरीक्षण किया और दवाएं लिखीं। गैस समस्या से बचने के टिप्स भी दिए।

आंखों में थी परेशानी
बलदेव ठाकुर ने बताया कि उनकी आंखों में कुछ समय से परेशानी आ रही है। इसलिए वह इस मेले में आए जहां पर डॉक्टरों ने आंखों की जांच की और दवाई भी लिखीं।
..
स्वास्थ्य मेले में छह विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। हड्डियों और आंखों के सबसे अधिक रोगी रहे। ईएनटी और शुगर के रोगियों की संख्या भी अधिक रही। सभी को चिकित्सीय परामर्श दिया गया है। कोई गंभीर रोगी नहीं पाया गया है।
-डॉ. अशोक चौहान, बीएमओ बलद्वाड़ा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed