फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Every guarantee of the state government turned out to be false: Siddharthan

प्रदेश सरकार की हर गारंटी निकली झूठी : सिद्धार्थन

Mon, 27 Oct 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 27 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Every guarantee of the state government turned out to be false: Siddharthan
करसोग भाजपा की ओर से आयोजित महिला सश​क्तिकरण कार्यशाला में भाग लेती महिलाएं। स्रोत संगठन
करसोग (मंडी)। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि सुक्खू सरकार की हर गारंटी झूठी साबित हुई है। कांग्रेस ने चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब न महिलाओं को 1500 रुपये मिले, न युवाओं को रोजगार, न कर्मचारियों को पेंशन का लाभ। यहां तक कि पूर्व सरकार के समय दी जा रही 125 यूनिट निशुल्क बिजली सुविधा भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

वे सोमवार को करसोग में भाजपा की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 70 महिला मंडलों की कार्यकर्ताओं को वर्दी प्रदान की गई और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सिद्धार्थन ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनके परिणामस्वरूप आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल कुतर्कों और झूठे आश्वासनों से जनता को भ्रमित करने में लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक दीप राज ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। महिलाओं से लेकर युवाओं और किसानों तक कोई भी अछूता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं और जनता अब बदलाव चाहती है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, पूर्व विधायक हीरा लाल, महिला भाजपा अध्यक्ष अनिता देवी, रूमती देवी, बबिता ठाकुर, सीमा ठाकुर, अनिता ठाकुर, नोमलता, और भाजपा के तीनों मंडलों के अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed