फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even after six months of cloud burst, the wounds of the disaster remain green.

Mandi News: बादल फटने के छह माह बाद भी आपदा के जख्म हरे

Wed, 06 Mar 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Even after six months of cloud burst, the wounds of the disaster remain green.
कुडनी में राहत और बचाव कार्य ठप
विज्ञापन

रिहायशी इलाके से मलबा हटाना भूला विभाग
नाला रिसने फिर दहशत में तीन गांवों के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुडनी गांव में करीब छह माह पहले आपदा में मिले जख्म अभी भी हरे हैं। यहां पर भूस्खलन के दौरान दो रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा था। एक मकान जमींदोज होने के बाद अभी भी भूस्खलन से गिरे मलबे, चट्टानों और पत्थरों को न हटाने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। बस्सी, कस, कुडनी, मनोह के समीप लगातार हो रहे पानी के रिसाव से लोगों को फिर भूस्खलन का डर सता रहा है।
खौफजदा ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बंद पड़े राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की है। बुधवार को नेर घरवासड़ा पंचायत के उपप्रधान राकेश ने बताया कि अगस्त और सितंबर में बादल फटने से कुडनी गांव को काफी नुकसान पहुंचा था। संजय कुमार का मकान जमींदोज हो गया। साथ लगते कुछ अन्य घरों को भी क्षति पहुंची थी। बस्सी परियोजना के छपरोट के समीप हुए भूस्खलन से पैन स्टॉक का डंगा भी धंस गया था। करीब छह माह बाद यहां पर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित विभाग ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब मलबे से भरे नाले से हो रहे पानी के रिसाव से फिर आसपास के लोगों को हादसे का डर सता रहा है। पंचायत प्रधान रीना देवी के अनुसार सड़क पर गिरे मलबे और चट्टानों के चलते फिर से भूस्खलन की भी आशंका बनी हुई है। बताया कि छपरोट के समीप गुजर बस्ती के लोगों के रास्ते और भूमि भी बादल फटने से तबाह हुई थी। बावजूद इसके राहत से संबंधित कार्य को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

तहसीलदार जोगिंद्रनगर डाॅ. मुकुल शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के बाद कुडनी गांव में आवश्यक राहत के जो कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुडनी और कस सड़क पर हो रहे पानी के रिसाव को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। स्पॉट निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बहरहाल बरसात में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कों को सुधार लिया गया है। बजट के अभाव के चलते जिन सड़कों का कार्य अधूरा है, उसे भी पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की जाएगी। --जेपी नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed