{"_id":"61fd5daefc59a1256d1d56fe","slug":"equipment-getting-damaged-due-to-low-voltage-in-bhojpur-mandi-news-sml398609911","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर में कम वोल्टेज से खराब हो रहे हैं उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुर में कम वोल्टेज से खराब हो रहे हैं उपकरण
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के भोजपुर क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या से जनता और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर भी बिजली बोर्ड समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष है।
कम वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। शुक्रवार को भोजपुर बाजार के एक व्यापारी के लाखों रुपये की मशीन के पार्ट्स भी खराब हो गए हैं। प्रभावित व्यापारी विशाल वालिया और संजय कुमार ने बताया कि भोजपुर बाजार में कम वोल्टेज की समस्या चल रही है।
बिजली बोर्ड और प्रशासन को शिकायत दी लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। विशाल वालिया ने बताया कि जब वह ड्राइक्लीन मशीन पर कार्य कर रहे थे तो उसी दौरान कम वोल्टेज के कारण मशीन के पार्ट्स खराब हो गए। उन्होंने मांग की है कि नुकसान की भरपाई बिजली बोर्ड करे।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल के संगठन सचिव सुरेश कौशल ने बताया कि भोजपुर बाजार में कम वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड इसका समाधान नहीं कर रहा है। बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं। विद्युत बोर्ड सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही है। कहा कि भोजपुर क्षेत्र में एक नया ट्रांसफार्मर भी शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा।
000