फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees protested when their demands were not met

Mandi News: मांगें न मानने पर कर्मचारियों ने किया धरना- प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Employees protested when their demands were not met
मंडी जिला के टकोली ​स्थित फरमेंटा कंपनी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए।
कंपनी अधिकारी बोले- ठीक नहीं चल रही कंपनी की आर्थिक स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र के टकोली स्थित फार्मा कंपनी फरमेंटा बायोटेक के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को कंपनी गेट पर धरना-प्रर्दशन किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी पर मांगों को न मांगने का आरोप लगाया।

कर्मचारी संगठन के प्रधान मनोहर लाल और सचिव धमेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीओडी (मांग पत्र) को लेकर फरमेंटा कर्मचारी यूनियन और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता हुआ था, लेकिन अब उसकी अवधि समाप्त हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है। अभी तक नया समझौता नहीं किया गया है। बताया कि कंपनी के साथ-साथ श्रम विभाग भी इस मामले में चुप है और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जो निराशाजनक है। कर्मचारियों ने शनिवार को कंपनी के मेन गेट पर रोष प्रदर्शन किया और काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। उन्होंने बताया कि अगर प्रबंधन नहीं माना तो प्रबंधन का पुतला जलाकर भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस बारे कंपनी के प्रबंधक हीरा सिंह ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र को लेकर यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्ता हो रही है। प्रबंधकों ने यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए आठ हजार रुपये की पैकेज डील अगले तीन साल के लिए तय की है। इसकी अवधि 2024 से 2027 तक है। उन्होंने कहा कि कंपनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। प्रबंधकों ने इस मामले को बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों के सामने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed