फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Emergency departments in medical colleges will be strengthened, examination for CMO posts held

Mandi News: मेडिकल कॉलेजों में आपातकालीन विभाग होंगे सुदृढ़, सीएमओ पदों के लिए हुई परीक्षा

Sat, 11 Apr 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Emergency departments in medical colleges will be strengthened, examination for CMO posts held
43 पदों के लिए 38 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, ओएमआर की हुई ऑन साइट स्कैनिंग
विज्ञापन

उत्तर कुंजी जारी, 13 अप्रैल तक आपत्तियां आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। सूबे के मेडिकल कॉलेजों के आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त और सुदृढ़ करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) की ओर से टेन्योर-आधारित मेडिकल ऑफिसर एमओ यानी मेडिकल ऑफिसर, सीएमओ यानी कैजुल्टी मेडिकल ऑफिसर और समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा-2026 शुक्रवार को करवाई गई। यह परीक्षा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाई गई।
परीक्षा में कुल 47 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 43 टेन्योर-आधारित एमओ, सीएमओ एवं समकक्ष पदों को भरने के लिए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की ऑन-साइट स्कैनिंग परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों की उपस्थिति में सील करने से पूर्व की गई। विश्वविद्यालय की ओर से प्रारंभिक उत्तर कुंजी भी शुक्रवार को जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी आपत्तियां 13 अप्रैल तक ईमेल coemedicaluniv.mandi@gmail.com के माध्यम से भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम अक्तूबर 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है। जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया भी इसी माह में आयोजित की जाएगी। उधर, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई गई है। नियमानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed