फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eligible people will get benefits of schemes only through individual efforts

व्यक्तिगत प्रयासों से ही पात्र लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ : एसडीएम

Sat, 30 Sep 2023 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Sep 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Eligible people will get benefits of schemes only through individual efforts
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी व्यक्तिगत प्रयासों से ग्रामीण स्तर पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और पात्रों को लाभान्वित करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

एसडीएम शुक्रवार को समेकित बाल विकास परियोजना चौंतड़ा के तहत गठित खंड स्तरीय समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में बहुत से पात्र लोग सरकार की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सभी पात्र लोगों को योजनाओं को लाभ देने में अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यक्तिगत प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे और योजनाएं भी धरातल पर उतरेंगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बीआर वर्मा ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, बेटी है अनमोल, महिला स्वयं रोजगार योजना, बाल बालिका सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्य मंत्री शगुन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही इन योजनाओं से लाभान्वित पात्रों का डेटा भी बैठक में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीपीओ बीआर वर्मा के अतिरिक्त बीडीओ चौंतड़ा सरवण कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर प्रो. सुनीता सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह, बीपीईओ चौंतड़ा राजू राम, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed