फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity supply to fair traders in Jogindernagar was cut, disrupting business.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में मेला कारोबारियों की बिजली काटी, कारोबार चौपट

Tue, 14 Apr 2026 05:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to fair traders in Jogindernagar was cut, disrupting business.
जोगिंद्रनगर मेला मैदान में सजी दुकानों में खरीददारी करते ग्राहक।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय देवता मेले में मेला कारोबारियों की बिजली काटने से कारोबारियों का काम अचानक बंद होने से माहौल गरमा गया है। प्रशासन की ओर से बढ़ाई गई अवधि के बीच जबरन बिजली काटने पर मेला कारोबारियों ने स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेला कारोबारियों का आरोप है कि उन्हें बिना सूचित किए ही बिजली सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। मेला मैदान में मौजूद उनके साजो सामान की सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा हो गया है। बिना बिजली के मेला मैदान अंधेरे में डूब जाने से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। सोमवार को मेले में ग्राहकों की चहलकदमी के बीच अचानक बिजली सेवाएं ठप हो जाने से कारोबारी साहिल और महेश का कहना था कि प्रशासन से उन्हें 15 से 20 अप्रैल तक मेले में आजीविका कमाने की राहत प्रदान की थी। इसी बीच मेला कारोबारियों की बिजली अचानक काट देने से उनकी आजीविका पर खतरा मंडरा गया है। कुछ कारोबारियों ने इस रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक से पांच अप्रैल तक जोगिंद्रनगर में आयोजित राज्य स्तरीय देवता मेले में पहले खराब मौसम और बारिश के खलल ने कारोबारियों को सताया और अब अचानक बिजली सेवाएं ठप हो जाने से कारोबार चौपट हो गया है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने कहा कि मेला मैदान में लगे बिजली मीटर को हटाने का आवेदन संबंधित ठेकेदार से प्राप्त हुआ है। इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed