फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   electric device stolen

मंडप सब स्टेशन के उद्घाटन से पहले बिजली उपकरण ले उड़े चोर

Fri, 22 Jul 2016 07:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 22 Jul 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
electric device stolen
Thief

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के तहत निर्माणाधीन 33 केवीए सब स्टेशन मंडप के उद्घाटन से पहले ही चोरों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक के बिजली के उपकरणों पर हाथ साफ कर लिया। सब स्टेशन का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका था। हाल ही में सब स्टेशन में ट्रेंच कवर चक्र प्लेट लगाई गई थी। जिन पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से स्थानीय लोग खौफजदा हैं।

विज्ञापन



   पुलिस के अनुसार यह सब स्टेशन लगभग तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन होना ही बाकी था। विद्युत बोर्ड के ओर से शिकायत मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को दी शिकायत में बोर्ड कर्मचारियों ने कहा कि सब स्टेशन में हाल में ट्रेंच कवर चक्र प्लेट लगाई गई थी। जिन पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। इन प्लेटों की कीमत 1.53 लाख रुपये आंकी गई है। विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसआर गर्ग ने कहा कि निर्माणाधीन सब स्टेशन से डेढ़ लाख रुपये से अधिक के उपकरण चोरी हुए हैं। थाना धर्मपुर में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। उधर, थाना प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड की ओर से निर्माणाधीन 33 केवीए सब स्टेशन में चोरी की घटना की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed