{"_id":"664b3aeba38e873aec0fe5fa","slug":"election-rehearsal-conducted-for-mobile-polling-teams-mandi-news-c-90-1-ssml1025-126820-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मोबाइल पोलिंग टीमों को करवाया चुनाव का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मोबाइल पोलिंग टीमों को करवाया चुनाव का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 661
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। फार्म-डी के माध्यम से मतदान करने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के इच्छुक वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवाने के लिए गठित सभी मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डिग्री काॅलेज करसोग में मतदान संबंधी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग राजकुमार ने सभी मोबाइल पोलिंग पार्टियों को फार्म-डी के माध्यम से मतदान करवाने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्हाेंने बताया कि मतदान करवाने के लिए 13 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं, जो 21 से 29 मई तक सभी चिह्नित मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवाएंगी। इन मतदाताओं में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या लगभग 231 है, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 430 है। उन्होंने कहा कि सभी मोबाइल पार्टियां सुरक्षा कर्मियों के साथ क्षेत्र के सभी 110 मतदान केंद्रों में जाकर चिह्नित मतदाताओं से घर पर ही मतदान करवाएंगी। उन्होंने सभी मोबाइल पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मोबाइल पार्टियों को शाम को वापस आने के बाद सभी बेल्ट पेपर वापस जमा करवाने होंगे। चुनावी पूर्वाभ्यास के दौरान सभी मोबाइल पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी किट भी वितरित की गई।