{"_id":"74bd21b00ba0320fe31c8d4fb1db7664","slug":"election-hindi-news-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप के आठ वार्डों में महिलाएं तय करेंगी पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप के आठ वार्डों में महिलाएं तय करेंगी पार्षद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी निकाय के आगामी होने वाले चुनाव में नगर परिषद मंडी के आठ वार्डों में महिलाएं अपने पार्षद को तय करेंगी। आठ वार्डों में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिलाएं अधिक हैं। वहीं पांच वार्डों में पुरुषों की संख्या अधिक हैं। वहीं, आरक्षण रोस्टर में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद मंडी में कुल मतदाताओं की संख्या में पुरूष महिलाओं की अपेक्षा अधिक हैं। नप मंडी में करीब 18,436 मतदाता हैं। जिनमें 9,256 पुरूष और 9,180 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड पैलेस दो में 2032 सबसे अधिक मतदाता हैं। वहीं अप्पर भगवाहन में सबसे कम 857 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
वार्ड खलियार, पुरानी मंडी, पैलेस दो, लोअर समेखत्तर, अप्पर समखेत्तर, दरम्याना, लोअर भगवाहन और थनेहड़ा में जीत की चाबी महिला मतदाताओं के पास रहेगी। इन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वार्ड एक खलियार में कुल 1331 मतदाता हैं। जिनमें 655 पुरूष और 676 महिलाएं हैं। वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड दो पुरानी मंडी में कुल 1761 मतदाता हैं। जिनमें 871 पुरूष और 890 महिलाएं हैं। वार्ड अनारक्षित है।
विज्ञापन
वार्ड तीन पैलेस एक में 1591 मतदाता हैं। जिनमें 814 पुरूष और 777 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड चार रविनगर (सुहड़ा मोहल्ला) में कुल 1460 मतदाता हैं। जिनमें 744 पुरूष व 716 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड पांच पैलेस दो में कुल मतदाता 2032 हैं। जिनमें 1012 पुरूष और 1020 महिलाएं हैं। वार्ड अनारक्षित है। वार्ड छह लोअर समखेत्तर में कुल 1213 मतदाता हैं। जिनमें 604 पुरूष व 609 महिलाएं हैं। वार्ड अनारक्षित है।
वार्ड सात अप्पर समखेत्तर में 1040 मतदाता हैं। जिनमें 508 पुरूष व 532 महिलाएं हैं। वार्ड आठ दरम्याना में 1160 मतदाता हैं। जिनमें 508 पुरूष व 532 महिलाएं हैं। वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नौ लोअर भगववाहन में कुल 988 मतदाता हैं। जिनमें 488 पुरूष व 500 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड दस अप्पर भगवाहन में कुल 857 मतदाता हैं। जिनमें से 449 पुरूष व 408 महिला मतदाता हैं।
वार्ड महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 11 थनेहड़ा में कुल 1754 मतदाता हैं। जिनमें 854 पुरूष व 900 महिला मतदाता हैं। वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड 12 मंगवाई में 1948 मतदाता हैं। जिनमें 1020 पुरूष व 928 महिलाएं हैं। वार्ड अनारक्षित है। वार्ड 13 पड्डल में कुल 1301 मतदाता हैं। जिनमें 671 पुरूष और 630 महिलाएं हैं। वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।