{"_id":"67c7464f02384cd42a0ddefa","slug":"eight-including-two-women-safai-mitras-received-the-honor-mandi-news-c-90-1-mrt1064-149614-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो महिला सफाई मित्रों समेत आठ को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो महिला सफाई मित्रों समेत आठ को मिला सम्मान
विज्ञापन
मंडी। डाक विभाग (डीओपी) में विभिन्न भूमिकाओं में महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देने और उनका सम्मान करने के लिए मंडल कार्यालय मंडी में ''नारी शक्ति सप्ताह 2025'' से संबंधित पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें दो महिलाओं सहित मंडी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, प्रशंसा पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें सफाई मित्र प्रिया चौहान और भारती भी शामिल हैं। वित्त वर्ष में शानदार सेवाएं देने के लिए घाघणू की बीओ दामिनी ठाकुर, बीपीएम सहेली की बीओ कुबजा देवी, संस्कृति के लिए काम करने पर बीपीएम बाड़ी गुमाणू की बिमला देवी को सम्मानित किया।
हैमर थ्रो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पोस्टमैन मंडी की निधि, एसपीएम भंगरोटू की एसओ अनुराधा अर्नोट और एसपीएम सुंदरगनर की अंजली शर्मा को मंडी डाक मंडल के अधीक्षक स्वरूप शर्मा ने सम्मानित किया। संवाद