फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eid celebrated with pomp in Ladbhadol area

Mandi News: लडभडोल क्षेत्र में धूमधाम से मनाई ईद

Mon, 17 Jun 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with pomp in Ladbhadol area
लडभड़ोल में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-जुहा के त्योहार पर खुशी मनाते हुए  संवाद
लडभड़ोल(मंडी)। क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को ईद-उल-जुहा (बकर ईद) का त्योहार धूमधाम से मनाया। ईद-उल-जुहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने क्षेत्र के गांव बीरू, समोड में स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। ईद-उल-जुही नमाज में गांव बीरू समोड़ और कुम्हारनू के अलावा क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करने आए बाहरी राज्यों के दर्जनों मुस्लिम लोगों ने हिस्सा लिया और ईद की नमाज अदा की। उन्होंने देश और प्रदेश में अमन चैन की दुआएं मागीं। मुस्लिम भाइयों ने मस्जिद में ईद-उल जुहा की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद बीरू के मोलवी मोहमद इकबाल ने ईद की नमाज अता करवाई और समुदाय के लोगों को त्योहार की मुबारकबाद दी। मोलवी ने कहा कि इस त्योहार का मुस्लिम समुदाय में खास महत्व है। ईद-उल-जुहा का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है और सभी धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed