फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Educated woman will educate family, society and the country

अपराजिता : नारी शिक्षित होगी तो परिवार, समाज और देश भी होगा शिक्षित

Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Educated woman will educate family, society and the country
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ थीम के साथ जागरुकता का संदेश दिया गया।
इसमें स्कूल की छात्राओं को महिला हिंसा पर लगाम लगाने के लिए लोगों में जागरुकता लाने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने शपथ पत्र भर कर नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कम करने की भी शपथ ली।
छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को घरेलू हिंसा को रोकने और बेटियों को पढ़ाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सुंदरनगर के कनैड स्थित विश्व भारती मॉडल स्कूल में वीरवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य खेमचंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को भी समान अधिकार दें। उन्होंने कहा कि चुप्पी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू हिंसा स्वयं के घर पर हो रही हो या फिर पड़ोस में उसके खिलाफ आवाज उठाएं। कहा कि यदि नारी शिक्षित होगी तो उसका परिवार, समाज और देश भी शिक्षित होगा। उन्होंने छात्राओं से आपात स्थिति में महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन 1090 और 112 प्रयोग करने का भी आह्वान किया।
इनका रहा विशेष योगदान
विश्व भारती मॉडल स्कूल में वीरवार को अमर उजाला के अपराजिता, 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका रेखा ठाकुर, विनीता शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता ठाकुर, केशव राम, गीता संसपाल, गीता देवी, पुष्पा कुमारी, रीना कुमारी, रमना ठाकुर, ज्योति शर्मा, कुंदन लाल, हरिंदर पाल, देवेंद्र कुमार, शीतल शर्मा, ईशानी, रवीना कुमारी, किरण गुप्ता, किरण कुमारी, पवेंद्र कुमार और प्रोमिला कुमारी का विशेष योगदान रहा।
देश के महापुरुषों ने हमेशा नारी शिक्षा पर बल दिया है। यदि नारी शिक्षित होगी तभी वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। लोगों को बेटे-बेटियों में फर्क नहीं करना चाहिए।
अदिति त्यागी, नौवीं कक्षा
बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। महिला जागरूकता से ही नारी आत्मनिर्भर बनेगी। महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला का अपराजिता अभियान तारीफ के काबिल है।
वैष्णवी, जमा एक
नारी शिक्षित होगी तो देश शिक्षित होगा। वर्तमान समय में समाज में बदलाव आया है लेकिन ग्रामीण परिवेश में अभी और जागरूकता की जरूरत है। सभी को शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

सरगम, जमा एक
हम शिक्षित होकर अपने लक्ष्य को हासिल कर देश को मजबूत करने का कार्य करें। समाज में फैली कुरीतियों के नाश के लिए कार्य करने और अपराध को रोकने के लिए उसका मुकाबला करने की प्रेरणा मिलती है।
श्वेता, जमा दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed