फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dung work will start from 15th on the hill in Thanehada.

Mandi News: थनेहड़ा में पहाड़ी पर 15 से लगेगा शुरू होगा डंगे का कार्य

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dung work will start from 15th on the hill in Thanehada.
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की गिरती पहाड़ी पर डंगा लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग मंडी 15 जनवरी से शुरू करेगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1.66 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पहले चरण में लोक निर्माण विभाग को 50 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। यहां तीन चरणों में डंगे का निर्माण करने की योजना है।
विज्ञापन

एक माह पहले दिल्ली से आई पांच सदस्यीय टीम ने डंगा लगाने वाली जगह की मिट्टी का परीक्षण किया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर डंगा लगाने का डिजाइन तैयार किया गया है। वर्ष 2022 में आई आपदा के दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। इससे कई घर खतरे की जद में आ गए थे। इन्हें बाद में खाली करवा दिया गया था। इसके अलावा थनेहड़ा मोहल्ले को जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पहाड़ी के बीच में डंगा लगाकर लोगों की आवाजाही के लिए रास्ते का निर्माण कर दिया था। बरसात के दौरान खतरे को देखते हुए इसके ऊपर तिरपाल लगा दी गई थी। लोक निर्माण विभाग मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की गिर रही पहाड़ी पर 15 जनवरी से डंगा लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed