फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drang defeated Chachyot in Kho-Kho and Chauntara in volleyball.

Mandi News: खो-खो में द्रंग ने चच्योट और वाॅलीबाल में चौंतड़ा को दी शिकस्त

Sat, 14 Oct 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drang defeated Chachyot in Kho-Kho and Chauntara in volleyball.
सुंदरनगर में आयोजित अंडर-12 प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान द्रंग व सुंदरनगर के खिलाड़ी अंक
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल बाल सुंदरनगर में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की 27वीं अंडर-12 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी का पहला मुकाबला शिक्षा खंड द्रंग-2 और सुंदरनगर-2 के बीच खेला गया। जिसमें द्रंग-2 ने एकतरफा मैच में सुंदरनगर-2 को 20 अंकों के अंतर से पराजित किया, जबकि औट ने बल्ह खंड को 20 अंकों से, रिवालसर ने सदर-1 को 43 अंक से तथा सलवाहान खंड से चौंतड़ा-1 पर 1 अंक से जीत हासिल की।खो-खो प्रतिस्पर्धा में सलवाहन खंड ने चौंतड़ा-1 को, सराज-2 ने साइगलू को, द्रंग-2 ने धर्मपुर-2 को, गोपालपुर-1 ने सदर-1 को, सदर-2 ने बगस्याड़ को, चौंतड़ा-1 ने बल्ह को, रिवालसर ने औट को, गोपालपुर-2 ने धर्मपुर-1 को व द्रंग-1 की टीम ने चच्योट-2 को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वालीबाल में सुंदरनगर-2 ने चौंतड़ा-2 को, द्रंग-2 ने चौंतड़ा-1 को तथा सदर-2 की टीम ने करसोग-1 की 2-0 से पराजित किया। शाॅटपुट में द्रंग-2 की नव्या ने प्रथम स्थान, शाटपुट में शिक्षा खंड द्रंग-2 की नव्या प्रथम, गोपालपुर-2 की अंजली द्वितीय व सदर-2 की आस्था तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ में चौंतड़ा-1 की मोनल प्रथम, सदर-2 की अनामिका द्वितीय और चच्योट-1 की जानवी तृतीय स्थान पर रही। भाषण में बगस्याड़ की दीया ठाकुर प्रथम ने प्रथम स्थान पाया। समूहगान में सुंदरनगर-1 प्रथम और करसोग-1 शिक्षा खंड द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed