फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drainage drains will be built to prevent waterlogging on Mandi-Pathankot NH.

Mandi News: एनएच पर जलभराव होने लगा तो आई निकासी नालियां बनाने की याद

Sun, 25 Aug 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 25 Aug 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Drainage drains will be built to prevent waterlogging on Mandi-Pathankot NH.
मंडी पठानकोट एनएच पर जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास बनाई जा रही नाली। संवाद
मानसून सीजन के बीच एनएचएआई ने शुरू किया मंडी-पठानकोट सड़क के सुधार का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी -पठानकोट एनएच पर जलभराव मानसून सीजन के दौरान आए दिन जलभराव होने के बाद एनएचएआई को सड़क किनारे निकासी नालियां बनाने की याद आई है। अब जलभराव की समस्या के हल के लिए नए सिरे से नालियों का निर्माण शुरू किया गया है। वहीं विभाग का कहना है कि सड़क हादसों का कारण बन रहे ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बिम भी लगेंगे। मानसून सीजन में घट्टा से मंडी तक हाईवे को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई ने कवायद अभी से ही शुरू कर दी है। जोगिंद्रनगर के हराबाग, नागचला और घटासनी में क्षतिग्रस्त हाईवे की सड़क के सुधार को लेकर एनएचएआई काम कर रहा है।
चौंतड़ा से पधर तक हाईवे की सड़क पर हो रहे जलभराव को रोकने के लिए नए सिरे से नालियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, सड़क दुर्घटना के चिह्नित ब्लैक स्पॉटों पर क्रैश बिम भी लगाना शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर शहर की आरंभ सीमा ढेलू के समीप हाईवे पर नाली बनाई जा रही है, जबकि पातकू, लदरूहीं के समीप क्रैश बिम लगाए जा रहे हैं। चौंतड़ा से पधर तक करीब 17 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने की स्वीकृति मिली है। घटासनी में धंस रही सड़क को सुरक्षित बचाने के लिए रिटेनिंग वाल भी जल्द लगाई जाएगी। ब्रिज मंडी के समीप क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने के लिए रिटेनिंग वाल का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। मौसम साफ होते ही टारिंग भी पूरी होगी।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि घट्टा से मंडी तक हाइवे की सड़क को दो करोड़ से अधिक का नुकसान इस मानसून में पहुंचा है। नालियां और क्रैश बिम लगाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि जलभराव के साथ दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

मंडी पठानकोट एनएच पर जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास बनाई जा रही नाली। संवाद

मंडी पठानकोट एनएच पर जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास बनाई जा रही नाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed