{"_id":"67f648147d249eb76000341c","slug":"draft-notification-for-parking-issued-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152871-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पार्किंग के लिए मसौदा अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पार्किंग के लिए मसौदा अधिसूचना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग के लिए मसौदा अधिसूचना जारी
सुंदरनगर शहर में यातायात को व्यवस्थित करने की तैयारी
अधिसूचना के बाद एक महीने के भीतर दर्ज होंगी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मजिस्ट्रेट मंडी अपूर्व देवगन ने सुंदरनगर शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग जोन और नो पार्किंग जोन अधिसूचित करने की उपमंडल अधिकारी (ना) सुंदरनगर की अनुशंसा पर मसौदा अधिसूचना जारी कर दी है। इस मसौदा अधिसूचना के संबंध में किसी मुद्दे पर आपत्ति है तो वह अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक महीने के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इस अवधि के दौरान प्राप्त आपत्तियों पर जिला मजिस्ट्रेट विचार करेगे, उसके बाद मसौदा अधिसूचना को तदनुसार अंतिम रूप दिया जाएगा।
मसौदा अधिसूचना में एसीजेएम कोर्ट गेट से लेकर एसडीएम कार्यालय गेट तक केवल अधिवक्ताओं की कार पार्किंग के लिए अनुशंसित की गई है। सिविल अस्पताल गेट से लेकर मिनी सचिवालय प्रवेश द्वार के सामने तक सार्वजनिक कार पार्किंग रहेगी। जबकि, न्यायाधीशों की गाड़ियों की पार्किंग से लेकर शीतला सेल्फ ग्रुप सेल सेंटर (जेआईसीए) के सामने फुटपाथ की शुरुआत तक केवल पांच कारों के लिए पब्लिक पार्किंग अनुशंसित की है। न्यू दुर्गा ग्लास हाउस के सामने से लेकर मन्नत अस्पताल तक, पोल्ट्री फार्म एचआईएम हैचरी से लेकर पशु चिकित्सा अस्पताल तक, नए बस स्टैंड (बीएसएल टनल) का निकास द्वार जल शक्ति भवन के सामने टैक्सी स्टैंड तक और हमसफर चौक बस स्टैंड के प्रवेश द्वार तक आम नागरिकों के लिए कार पार्किंग की अनुशंसा की गई है। ईओएमसी कार्यालय के साथ आम नागरिकों के लिए पांच गाडियां तक पार्किंग की अनुशंसा की गई है।
वहीं, मसौदा अधिसूचना में हमसफर चौक मनाली स्वीट्स की ओर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक, टैक्सी स्टैंड एंट्रेंस पॉइंट्स से ललित चौक तक, रेस्ट हाउस चौक से पोल्ट्री फार्म तक, मन्नत अस्पताल से ललित चौक, एसडीएम कार्यालय से लाल बत्ती चौक तक दोनों ओर, लाल बत्ती चौक से सेंट मेरी स्कूल तक भी दोनों ओर जबकि एमएलएसएम काॅलेज रोड तक दोनों तरफ नो पार्किंग जोन बनाने की अनुशंसा की गई है। इसके साथ ही डाॅ. महेंद्र क्लीनिक से लेकर धर्म सभा पुराना बाजार तक नो पार्किंग जोन बनाने की सिफारिश की गई है।