फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dr. Tara Devi Sen receives Senior Scientist Green Award in ThailandDr. Tara Devi Sen receives Senior Scientist Green Award in Thailand

Mandi News: डॉ. तारा देवी सेन को थाइलैंड में मिला सीनियर साइंटिस्ट ग्रीन अवार्ड

Fri, 14 Nov 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Tara Devi Sen receives Senior Scientist Green Award in ThailandDr. Tara Devi Sen receives Senior Scientist Green Award in Thailand
डॉ. तारा देवी सेन पुरस्कार प्राप्त करते हुए।
मंडी। एनवायरनमेंट एंड सोशल डेवलपमेंट एसोसिएशन (ईएसडीए) और डाॅ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छठे वर्ल्ड एनवायरनमेंट समिट में वल्लभ कॉलेज मंडी की वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. तारा देवी सेन को सीनियर साइंटिस्ट ग्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें मालदीव गणराज्य के माननीय मत्स्य एवं समुद्री संसाधन राज्य मंत्री डाॅ. अमजथ अहमद की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भारत के राजदूत नागेश सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी शर्मा, अमेरिका के डाॅ. एंथनी फुलफ्रेस तथा मालदीव के डाॅ. अली नजीब सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन में दक्षिण एशियाई देशों नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव के अतिरिक्त नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन और यूएई से भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस वर्ष का सम्मेलन थाइलैंड में 9 से 11 नवंबर तक आयोजित हुआ। यह आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हुआ ताकि विश्वभर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और पर्यावरणविद इसमें शामिल हो सकें। डॉ. सेन को यह सम्मान जैव विविधता संरक्षण, सतत विकास, पारंपरिक खाद्य पदार्थों में नवाचार तथा पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. सेन ने यह सम्मान अपने माता-पिता मान सिंह सेन और दीपिका सेन, परिवार के सभी सदस्यों, मार्गदर्शक डॉ. चिरंजीत परमार को समर्पित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed