Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dominance of Baldwara School; two players selected for the national level

Mandi News: बलद्वाड़ा स्कूल का दबदबा, दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Tue, 17 Nov 2026 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Dominance of Baldwara School; two players selected for the national level
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

श्रुति ठाकुर तमिलनाडु में दिखाएंगी दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलद्वाड़ा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की श्रुति ठाकुर और पनव राजन का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय की अंडर-19 लड़कों की कबड्डी टीम ने जोनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 लड़कों की बास्केटबॉल टीम जिला विजेता बनी। वहीं, लड़कियों की अंडर-14 और अंडर-19 बास्केटबॉल टीमों ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पनव राजन, शिवम, प्रियंशु और शिल्पा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, श्रुति, माधवी, अंबिका और रुहिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रुति ठाकुर का तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा पनव राजन का मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आर्यन पटियाल, उमेश कुमार और विवान का विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। शिव प्रताप, तरुण कुमार, नव्या, सुनाक्षी, अनामिका और मनीषा को भी राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इसके अलावा शतरंज, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन में भी विद्यालय के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 सांस्कृतिक टीम ने जोनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी। प्रधानाचार्या शकुंतला ठाकुर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शारीरिक शिक्षक दिनेश और डीपीई विक्रमजीत सिंह के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed