{"_id":"66c9e0d24c27eb07fa0bc9f4","slug":"do-not-throw-crisps-milk-and-biscuit-wrappers-in-the-open-the-corporation-will-buy-it-for-rs-75-per-kg-mandi-news-c-90-1-mrt1064-134074-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खुले में न फेंकें कुरकुरे, दूध और बिस्किट के रैपर, निगम 75 रुपये किलो खरीदेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खुले में न फेंकें कुरकुरे, दूध और बिस्किट के रैपर, निगम 75 रुपये किलो खरीदेगा
Sat, 24 Aug 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
शिमला में प्रशिक्षण के बाद अब वार्डों में पार्षद करेंगे जनता को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अगर आप घर या बाहर प्लास्टिक का रैपर लगा ब्रेड का पैकेट, दूध, बिस्किट, कुरकुरे आदि खरीद रहे हैं तो उसके रैपर को गिराएं नहीं, बल्कि घर में संभाल कर रखें। इसे नगर निगम 75 रुपये किलो के हिसाब से खरीदेगा। शिमला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर हिप्पा की ओर से दिए प्रशिक्षण के बाद अब वार्डों में पार्षद स्कूली विद्यार्थियों और जनता को जागरूक करेंगे।
अक्सर वार्डों और गांवों में लोग और बच्चे कूरकुरे, बिस्किट, टॉफी आदि खाने के बाद उसके रेपर खुले में फेंक देते हैं। प्लास्टिक होने के चलते रैपर कई सालों तक जमीन में पड़े रहते हैं। जलाने पर पर्यावरण भी दूषित होता है। ऐसे में इससे निपटने को लेकर पार्षदों को लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिमला में प्रशिक्षण के दौरान चर्चा की गई कि सरकार प्लास्टिक कचरे को 75 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदने की पहल कर रही है। इसके लिए व्यापक जन जागरूकता की जरूरत है।
बैहना के पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि इसे लेकर वे जल्द ही स्कूली विद्यार्थियों और लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं, नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने भी प्लास्टिक कचरे को खरीदने की पुष्टि की है। उधर, निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक कचरे को पहले से खरीदने का प्रावधान है। जागरूकता के अभाव में बेहद कम लोग इसे देते हैं। इस दिशा में काम होगा तो गांवों व शहरों में स्वच्छता प्रणाली और बेहतर होगी। बता दें कि शिमला में 4 निगमों के पार्षदों को प्रशिक्षण दिया गया है।