{"_id":"6af9a54f9c5321e83c0c4699","slug":"diwali-cup-cricket-tournament-baggi-and-mahadev-xi-register-wins-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221644-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट : बग्गी और महादेव इलेवन ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट : बग्गी और महादेव इलेवन ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
महादेव इलेवन ने विलेजर लीजेंड्स को 16 रन से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दिवाली कप बीबीएमबी कॉलोनी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को पंजाब ग्राउंड सुंदरनगर में खेले गए दो मुकाबलों में बग्गी इलेवन और महादेव इलेवन ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में बग्गी इलेवन ने महाकाल इलेवन को आठ विकेट से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में महादेव इलेवन ने विलेजर लीजेंड्स को 16 रन से पराजित किया।
पहले मुकाबले में महाकाल इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 70 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से गौरव ने 12, मनीष सैनी ने 10 और विशाल ने नौ रन बनाए। बग्गी इलेवन की ओर से सुरेंद्र शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, मानक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में महज चार रन देकर दो विकेट चटकाए। गगन और चंद्रकांत शर्मा ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में बग्गी इलेवन ने 9.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान मानक सिंह ने नाबाद 31 और दिशांत ठाकुर ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मानक सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में विलेजर लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से सन्नी ने नाबाद 41 और धीरज शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया। इसके अलावा गिरधारी लाल ने 15, विक्की ठाकुर ने 13 और कमल चौहान ने नाबाद 11 रन बनाए। विलेजर लीजेंड्स की ओर से अनुराग ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विलेजर लीजेंड्स की टीम निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दिनेश सोनी ने 33, पंकज धीमान ने 25 और जगदीश ने 20 रन बनाए। महादेव इलेवन की ओर से कमल चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि मुकेश ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह महादेव इलेवन ने 16 रन से मुकाबला जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।