{"_id":"5ffee84c8ebc3e33621b5145","slug":"district-level-republic-day-celebrations-will-be-held-on-seri-manch-mandi-news-sml3576004122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी मंच पर होगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी मंच पर होगा जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
मंडी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंडी के सेरी मंच पर मनाया जाएगा। समारोह का थीम हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रमों, लघु वृत्त चित्रों और प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की 50 साल की स्वर्णिम यात्रा को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विभागों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को मुख्यातिथि सुबह पौने 11 बजे संकन गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे और गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:02 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में नाट्य दल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल, एडीएम श्रवण मांटा, सहायक आयुक्त संजय कुमार, डीएसपी करण गुलेरिया सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।