फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District level function will be held on Seri stage

Mandi News: सेरी मंच पर होगा जिला स्तरीय समारोह

Tue, 11 Aug 2026 04:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:10 AM IST
विज्ञापन
District level function will be held on Seri stage
15 अगस्त के लिए प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां
विज्ञापन

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
समारोह में मुख्य अतिथि शहीद स्मारक और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सेरी मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। मार्चपास्ट में पुलिस, गृह रक्षक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसकी संयुक्त रिहर्सल के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। गृह रक्षक बैंड की ओर से राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में सफाई, सजावट, रंगोली, पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आदेशक गृह रक्षक पुनीत रघु, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, उपमंडलाधिकारी (नागरिक) चंद्र प्रकाश और सहायक आयुक्त केएस पटियाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed