फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District council elections became the most interesting in Baihal ward

Mandi News: बैहल वार्ड में जिला परिषद चुनाव बना सबसे दिलचस्प

Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
District council elections became the most interesting in Baihal ward
15 प्रत्याशी मैदान में होने से इस वार्ड में चुनाव की जंग हुई रोचक
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता सीता राम समेत कई दिग्गज मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। बल्ह घाटी के बैहल वार्ड में इस बार जिला परिषद सदस्य का चुनाव सबसे अधिक चर्चा में है। वार्ड से रिकॉर्ड 15 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला पूरी तरह बहुकोणीय हो गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त अध्यापक सीता राम के चुनावी मैदान में आने से राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। वहीं कई पूर्व जनप्रतिनिधि भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।



14 पंचायतों वाले इस वार्ड में करीब 24 हजार मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शुरुआत में 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नाम वापसी के बाद अब 15 प्रत्याशी चुनावी रण में बचे हैं। इनमें कुलदीप गुलेरिया, दलीप सिंह, दिनेश कुमार, दिव्यांशु काशव, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विजय कुमार, विनय गुलेरिया, वीरेंद्र कुमार, विश्व बंधु, संजय कुमार सुरैहली, संजय कुमार, सीता राम और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन




उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते गांव-गांव चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सभी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वहीं, 10 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण निर्वाचन विभाग को मतपत्र दोबारा छापने पड़े हैं। नियमों के अनुसार एक मतपत्र पर अधिकतम 10 चुनाव चिह्न ही दिए जा सकते हैं, जिनमें एक नोटा का विकल्प भी शामिल होता है। ऐसे में अतिरिक्त प्रत्याशियों के कारण विभाग को नई व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैहल वार्ड में उम्मीदवारों की लंबी फौज के चलते मतदाता भी असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत का सेहरा आखिर किस उम्मीदवार के सिर सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed