{"_id":"610444818ebc3e585e421d5c","slug":"district-and-sessions-judge-will-sit-in-sarkaghat-mandi-news-sml3787244122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट में बैठेंगे जिला एवं सत्र न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट में बैठेंगे जिला एवं सत्र न्यायाधीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट और धर्मपुर के लोगों को सरकाघाट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट की सौगात 31 जुलाई को मिलेगी। यहां के लोगों को अब मंडी में अपील लगाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा उनको सरकाघाट में ही मिल जाएगी।
सीनियर सिविल जज कम एसीजेएम कोर्ट नंबर एक सरकाघाट हरमेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को सरकाघाट लघु सचिवालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। इस कोर्ट का शुभारंभ प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ करेंगे। इनके साथ ही हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और जस्टिस सत्येन वैद्य विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।
सरकाघाट में पहले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पदभार जस्टिस जियालाल संभालेंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार ने सरकाघाट के लिए यह सौगात कोरोना से पहले ही दे दी थी मगर कोरोना के चलते यह सौगात मिलने में विलंब हो गया।
विज्ञापन
इस बड़ी सौगात के लिए सरकाघाट की बार एसोसिएशन, नगर परिषद, व्यापार मंडल, युवक मंडल, महिला मंडलों सहित क्षेत्र की प्रबुद्घ जनता ने सरकार का आभार जताया है।
000