{"_id":"6617da1809c69432120afbfe","slug":"dispute-between-drivers-due-to-collision-between-bus-and-carlong-jam-on-mandi-pathankot-highway-mandi-news-c-90-1-ssml1045-123935-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बस और कार में टक्कर से चालकों में विवाद\nमंडी-पठानकोट हाईवे पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बस और कार में टक्कर से चालकों में विवाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के पैट्रोल पंप के नजदीक परिवहन निगम की बस और कार की टक्कर के बाद गहराए विवाद मे
एक घंटा बंद नहीं आवाजाही, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस, यात्रियों समेत राहगीर भी हुए परेशान
मनाली से धर्मशाला जा रही परिवहन निगम की बस एक कार से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर परिवहन निगम की बस और एक कार की टक्कर के बाद चालकों में गहराए विवाद से मंडी-पठानकोट हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इससे सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब एक घंटा आवाजाही बंद रही, इस कारण यात्रियों समेत राहगीर भी परेशान हुए।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर तीन बजे पेट्रोल पंप के नजदीक जब मंडी-पठानकोट हाईवे पर मनाली से धर्मशाला की ओर जा रही परिवहन निगम की बस जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही एक कार से टकरा गई। कार चालक को हुए नुकसान के बाद दोनों वाहनों में सवार यात्रियों और कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते ही विवाद इतना गहरा गया कि मंडी-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों के समझाने के बाद भी दोनों वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन जब सड़क से नहीं हटाए तो पुलिस की टीम को घटना स्थल पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को पुलिस थाने में तलब किया और मौके पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई। करीब चार बजे मंडी-पठानकोट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन इसके बाद भी शहरभर में लगे जाम से वाहन चालकों और हाईवे की सड़क पर पैदल गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहित, विजय और सचिन ने बताया कि हाईवे की सड़क पर दोनों वाहन चालकों ने करीब तीस मिनट तक जब अपने-अपने वाहन नहीं हटाए तो पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। इससे वाहनों में सवार यात्रियों और पैदल गुजरने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शहर के पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार दोपहर बाद परिवहन निगम की बस और कार की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मंडी पठानकोट हाईवे पर जाम की समस्या पेश आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन चालकों को पुलिस थाने में तलब कर घटनास्थल में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है। वाहन चालकों के बयान के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है।